फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरे गड्ढे में डूबी दो बच्चियां, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा। थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव के पास एक ईंट भट्ठा में मजदूरी करने वाले परिवार की दो बच्चियां पानी भरे गड्ढे में नहाते समय डूब गईं। इसकी जानकारी उन्हें बाहर निकाला गया। इस बीच एक की मौत हो गई जबकि दूसरी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। परिजनों ने पुलिस से पोस्टमार्टम न कराने का अनुरोध कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के जरिया सरीला गांव निवासी बाला प्रसाद ने पुलिस को बताया कि उवैश भट्ठा में परिवार के साथ ईंट पथाई का काम करते हैं। सोमवार को भट्ठे के पास ही एक पानी भरे गड्ढे में बेटी आरुषि (10) व एक अन्य मजदूर राम आसरे की पुत्री सक्षम (7) नहाने गई थी। नहाने के दौरान दोनों पानी में डूब र्गइं। यह देख पास में मौजूद अन्य बच्चों ने जानकारी दी। दोनों को तत्काल पानी से बाहर निकाला गया। इस बीच आरुषि की मौत हो गई। जबकि सक्षम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची। परिजनों ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया। साथ ही यमुना नदी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर रामबहादुर पाल ने बताया कि परिजनों के अनुरोध पर शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें