फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने समय पर भुगतान कराने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। सिकंदरा तहसील के एक मात्र चालू धान क्रय केंद्र का इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों ने समय पर भुगतान न होने की समस्या से अवगत कराया। इस पर उन्होंने केंद्र प्रभारी को भुगतान में लापरवाही न करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राजपुर कस्बे में बनाए गए धान खरीद केंद्र का सोमवार को राज्यमंत्री ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अमराहट के किसान कमलेश बाबू ने बताया कि तीन दिन से धान की तौल नहीं हो पा रही है। जबकि बीहड़ पट्टी के खोजा रामपुर गांव निवासी किसान पुत्तन लाल ने बताया कि एक सप्ताह से खरीदी गई धान का भुगतान नहीं हो पा रहा है। इस पर राज्यमंत्री ने नाराजगी जताई। केंद्र प्रभारी मुबीन अहमद को धान की तौल तेजी से किए जाने व समय पर भुगतान किए जाने के निर्देश दिए हैं। केंद्र प्रभारी ने बताया कि पचास हजार क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष 200 किसानों से 10 हजार क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। तहसील क्षेत्र में एक केंद्र होने से किसानों की संख्या ज्यादा है। पंजीयन के आधार पर किसानों से धान खरीद की जा रही है। राज्यमंत्री ने कहा कि बिचौलिये केंद्र पर नजर नहीं आना चाहिए। इस दौरान भाजपा नेता राघवेंद्र तिवारी, सौरभ शुक्ला, रजनीश कटियार, क्रांतिवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें