फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंटू सेंगर हत्याकांड: वीरेंद्र पाल ने लगाई जमानत अर्जी, दो दिसंबर को होगी सुनवाई

Tue, 01 Dec 2020 12:48 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पिंटू सेंगर हत्याकांड में आरोपी वीरेंद्र पाल ने हाईकोर्ट के स्टे आदेश को आधार बनाकर जमानत अर्जी लगाई है। अर्जी पर सुनवाई दो दिसंबर को होगी। 20 जून 2020 को बसपा नेता पिंटू सेंगर की हत्या में पुलिस ने डेढ़ दर्जन को आरोपी बनाया था।
विज्ञापन


जिसमें ज्यादातर जेल में हैं। आरोपी वीरेंद्र ने हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। पूर्व डीजीसी पीयूष शुक्ला के मुताबिक पुलिस ने वीरेंद्र के पक्ष में अंतिम रिपोर्ट लगाई थी। जिसे सीएमएम कोर्ट ने निरस्त कर दिया था।

इसी मामले में वह हाईकोर्ट गए थे, जहां प्रोसीजिंग स्टे का आदेश मिला। पूर्व में वीरेंद्र की ओर से जमानत प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसे वापस ले लिया गया। वहीं जमानत के लिए दूसरी बार प्रार्थना पत्र दिया गया है।
विज्ञापन


जिसमें हाईकोर्ट के आदेश को आधार बना रिहाई की मांग की गई है। तर्क दिए गए हैं कि पुलिस ने वीरेंद्र के पक्ष में अंतिम रिपोर्ट लगाई थी चूंकि हाईकोर्ट ने वीरेंद्र के मामले में प्रक्रिया को स्टे कर दिया है इसलिए अब पुलिस की अंतिम रिपोर्ट की कार्यवाही प्रभावी हो जाएगी।

अभियोजन अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित का कहना है कि चूंकि फाइल सेशन ट्रायल के लिए कमिट हो चुकी है इसलिए हाईकोर्ट का आदेश का इस पर लागू नहीं होगा। साथ ही जमानत की सुनवाई पर भी आदेश का प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें