शिवली। मिशन योजना के अंतर्गत महिला व बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए नारी सशक्तीकरण पर जोर है। सोमवार को बाघपुर इंटर कालेज, बाघपुर में स्काउट व गाइड ने रैली निकाली।
स्काउट गाइड हाथों में जागरुकता पट्टिकाएं लेकर बाघपुर बाजार तक गए। उन्होंने बालिका अधिकारों व नियमों के प्रति ग्रामीणों और महिलाओं को जागरुक किया गया। यहां छात्र-छात्राओं से महिलाओं व बेटियों को सम्मान देने की शपथ ली। कार्यक्रम जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट अशोक कुमार की अध्यक्षता में हुआ। यहां प्रधानाचार्य अमर सिंह यादव, अमर नाथ तिवारी, रवीशचंद्र शर्मा आदि रहे।