फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार अपराध नियंत्रण में हो रही असफल: जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। हत्या, लूट, अपहरण, दुष्कर्म की घटनाएं रोज हो रही हैं। प्रदेश सरकार अपराध नियंत्रण में पूर्णतया असफल है। अपराधियों को राजनैतिक संरक्षण से जनता अपने को असुरक्षित मान रही है। यह बात सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव ने ज्ञापन देने से पूर्व कही।
विज्ञापन

बलिया में पांच दिन पूर्व खुली बैठक के दौरान एसडीएम, सीओ सहित पुलिस की मौजूदगी में दिनदहाड़े हुए गोली कांड में एक युवक की मौत हो गई थी। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी को भाग जाने दिया गया। इसके अलावा प्रदेश के कई स्थानों पर हुए जघन्य अपराधों के विरोध में सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। हत्या, लूट, अपहरण, दुष्कर्म की घटनाओं पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। अपराधी सत्ता के संरक्षण में पल रहे हैं। कानून व्यवस्था का आलम यह है कि अपराधी बेखौफ होकर अधिकारियों व पुलिस के सामने हत्याएं कर रहे हैं और सत्तादल के नेता उसको संरक्षण दे रहे हैं। हाथरस में बेटी के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी गई और आधी रात को पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया। इसी तरह कई जिलों में हैवानियत की घटनाएं हुई है। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राजीव राज को सौंपा। इस दौरान नरेंद्र पाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव, जिला उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह, तुलाराम कोरी, मीडिया प्रभारी सुनील यादव, कार्यालय प्रभारी यदुवेंद्र सिंह, कमलेश दिवाकर, कासिफ खान, अखिलेश चंदेल, शेखू खान, कबीरुल हसन, धर्मेंद्र त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें