फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से कसोलर ग्राम प्रधान व मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात/संदलपुर। बुखार से पीड़ित कसोलर ग्राम प्रधान व अफसरिया गांव में मासूम की मौत हो गई। प्रधान को 15 दिन और मासूम को तीन दिन पहले बुखार आया था।
विज्ञापन

मंगलपुर थाना क्षेत्र के कसोलर निवासी योगेश अवस्थी ने बताया कि पत्नी कुसमा देवी गांव की प्रधान थी। 15 दिन पहले पत्नी को बुखार आ गया था। उनका पहले सिकंदरा इसके बाद औरैया में इलाज कराया। चार दिन पहले अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें कानपुर निजी अस्पताल ले गए। वहां भर्ती कर उपचार शुरू किया। रविवार की रात अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। डॉक्टर ने उन्हें लखनऊ ले जाने की सलाह दी। परिजन उन्हें लखनऊ ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही प्रधान ने दम तोड़ दिया। मौत पर पुत्रवधू मधुर अवस्थी, बेटा वरुण, संकल्प, बेटी मोनी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक गांव से दो बार प्रधान के पद पर चुनी जा चुकी है। हवासपुर सीएचसी प्रधारी डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि प्रधान की मौत होने की जानकारी मिली है। मंगलवार को स्वास्थ्य टीम गांव भेजी जाएगी।
वहीं, राजपुर के अफसरिया गांव की परवीन की बेटी जोया (5) को तीन दिन पहले बुखार आया था। परिजन प्राइवेट में इलाज कराते रहे। सोमवार को हालत बिगड़ने पर मां उसे अस्पताल लेकर जा रही थी। तभी रास्ते में मासूम ने दम तोड़ दिया। पिता राजू की पहले मौत हो चुकी है। भाई कैफ, बहन नेहा, नाबिया व मां का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें