फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह बाद घर पहुंचा अपहृत युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। दो माह पूर्व अपहृत युवक रविवार को अपने घर पहुंच गया। युवक को सकुशल देखकर घर वाले खुश हो गए। हालांकि, परिजनों की सूचना के बाद पुलिस युवक को पूछताछ के लिए थाने ले गई है। मामले में अपहरण की रिपोर्ट एसपी के निर्देश पर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

रहीम नगर निवासी अंकित ने 8 जून को भाई रोहित के अपहरण की शिकायत एसपी से की थी। एसपी के निर्देश के बाद 25 जुलाई को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार को अपहृत युवक रोहित अचानक घर पहुंच गया। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। एसआई जयसिंह पुलिस बल के साथ उसके घर पहुंचे और युवक को पूछताछ के लिए थाने ले आए। एसआई जय सिंह ने बताया कि पूछताछ की जा रही है। आरोपियों ने जमीन संबंधी विवाद बताया था। पूछताछ खत्म होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें