फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों में धावा बोलकर चोरों ने उड़ाए नगदी-जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के खानचंद्रपुर के मजरा प्रसिद्धपुर के दो घरों व किशरवल के मजरा धौकलपुर में शुक्रवार की रात एक घर पर चोरों ने धावा बोलकर 70 हजार रुपये व लगभग तीन लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। पुलिस ने छानबीन शुरू की है। रनियां के प्रभारी चौकी इंचार्ज शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि तीनों घटनाओं की छानबीन की। कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

प्रसिद्धपुर में दिनेश कुमार शर्मा का मकान गांव के बीच में है। शुक्रवार की रात वह पत्नी मोनी, बेटी शीलम शर्मा, बेटा शैलेंद्र व नवीन के साथ कमरे में सोए थे। आंगन में पड़ी ग्रिल में ताला नहीं लगा था। छत के रास्ते आए चोर ग्रिल की कुंडी खोलकर आंगन से घर में आ गए। इसके बाद कमरे में आकर अलमारी तोड़ दी और 70 हजार रुपये व लगभग दो लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। चोर सीढ़ी के रास्ते भाग निकले। शनिवार को कमरे में सामान अस्त व्यस्त किला। सीढ़ी का गेट खुला था। दिनेश ने पुलिस को बताया कि बेटे शैलेंद्र का खाली पर्स, एटीएम, आधार कार्ड व पहचान पत्र आदि गांव के बाहर पड़ा मिला। वहीं इसी गांव के मनोज शर्मा का परिवार छत पर सोया था। रात में चोर छत पर आए और चुपके से सीढ़ी के रास्ते घर में आ गए। अलमारी तोड़कर चोर सोने की चेन, मांग बेदी, दो अंगूठी, मंगलसूत्र, चांदी की हाफ पेटी व पायल समेत एक लाख रुपये के जेवर ले गए। शनिवार की सुबह मनोज को घटना की जानकारी हुई। वहीं, धौकलपुर में ज्ञान सिंह के घर से चोर एक हजार रुपये व तीस हजार रुपये के जेवर ले उड़े। र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें