फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खामियों पर 14 खाद दुकानदारों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। दुकानों से खाद व बीज का वितरण, रख-रखाव जांचने के लिए गुरुवार को कृषि विभाग की तीन टीमों ने जिले में दुकानों पर छापे मारे। इस दौरान खाद और बीज के 22 नमूने लिए गए। खामियां मिलने पर 24 दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव की टीम ने मैथा व रसूलाबाद तहसील, जिला कृषि अधिकारी सुमित पटेल की टीम ने अकबरपुर व भोगनीपुर और जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चंद्र की तीसरी टीम ने डेरापुर व सिकंदरा तहसील क्षेत्र की खाद की दुकानों में छापा मारा। इस दौरान बिक्री रजिस्टर, स्टाक, रेटबोर्ड की जांच की गई। पीओएस मशीन से खाद वितरण न होने, बिक्री की रसीद उपलब्ध न कराने समेत अन्य खामियां मिली। तिवारी कृषि सेवा केंद्र दलेलनगर मोड़ पुखरायां, सदगुरु खाद भंडार गहरा, अवस्थी बीज भंडार रसूलाबाद, किसान सेवा केंद्र मुंगीसापुर, कटियार एग्रो एजेंसी मूसानगर, द्विवेदी खाद भंडार गजनेर, कूष्मांडा खाद भंडार मूसानगर, गजनेर किसान एग्रो एजेंसी मूसानगर व श्रीबालाजी खाद भंडार गजनेर के दुकानदारों को नोटिस दी गई है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि खाद व बीज के 22 नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें