फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेके के सेल्समैन से हुई लूट का खुलासा, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। झींझक में शराब ठेका मालिक और सेल्समैन से हुई 69 हजार तीन सौ रुपये की लूट का एसपी ने मंगलवार को खुलासा किया। पुलिस ने तीन लुटेरे गिरफ्तार किए हैं। इनके पास से लूट के 33 सौ रुपये, घटना में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस व डंडे बरामद किए हैं।
विज्ञापन

खानपुर रोड स्थित देशी शराब ठेका के संचालक जयपाल सिंह उर्फ भूरा सेंगर सेल्समैन अशोक कुमार के साथ 12 जून की देर शाम ठेका बंद करके बाइक से घर जा रहे थे। अशोक बाइक चला रहा था। जयपाल शराब बिक्री के 69 हजार तीन सौ रुपयों से भरा बैग लेकर पीछे बैठे थे। पुरानी रेलवे केबिन के पास बदमाशों ने अशोक के सिर में डंडा मारकर घायल कर दिया था। जयपाल से बैग छीनकर फरार हो गए थे। सोमवार रात झींझक में ओरछा अघोरी बाबा चौराहे के पास कुछ लोगों के खड़े होने की सूचना मिली। पुलिस टीमें मौके पर पहुंची तो एक बदमाश पुलिस पर फायरिंग करके भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने सम्राट अशोक नगर झींझक के कोमल गोस्वामी, खानपुर रोड के निर्देश गोस्वामी उर्फ डीएम, नेहरू नगर के मंगल रावत को हिरासत में लिया। पूछताछ में तीनों ने लूट कबूल की। कोमल गोस्वामी ने पुलिस पर फायरिंग की थी। पुलिस ने उसके पास से लूट के 33 सौ रुपये, एक तमंचा, दो कारतूस, दो डंडा बरामद किए हैं। एसपी ने मंगलपुर थाना प्रभारी आमोद कुमार सिंह, स्वॉट टीम प्रभारी प्रभात कुमार व उनकी टीम की प्रशंसा की। इस मौके पर एएसपी अनूप कुमार और सीओ आरके मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें