फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ देर की बारिश से सड़कों पर जलभराव, फसलें भीगी

विज्ञापन
ृरिश में भीगते हुए जाता बाइक सवार। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जरा सी बरसात से सड़कों पर पानी भर गया। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत रही। कई जगहों पर खेत में कटी पड़ी मूंग की फसल भीग जाने से किसानों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि बरसात से लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह आसमान में बादल छा गए। बाद में कुछ समय के लिए हल्की बूंदाबांदी हुई। दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे। तीन बजे के बाद जिले के संदलपुर, अकबरपुर सहित कई जगहों पर बारिश हुई। बरसात से अकबरपुर अंडरपास और जिला अस्पताल पुरुष के सामने जलभराव हो जाने से लोगों को परेशान होना पड़ा। खेतों में कटी पड़ी मूंग व उर्द की फसल में किसानों का नुकसान हुआ है। बारिश बंद होने के बाद किसान भीगी फसल सुखाते रहे। नगरीय इलाकों में बारिश से नालियां उफना गई। सड़कों पर गंदा पानी भरने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिला कृषि अधिकारी सुमित पटेल ने बताया कि किसानों की अधिकतर फसल घर पहुंच गई। खेत में खड़ी फसल में ज्यादा नुकसान नहीं है। बारिश अधिक होने से नुकसान हो सकता था। संदलपुर के उदयपुर गांव के किसान अरविंद ने बताया कि डेढ़ बीघा खेत में मूंग की फसल बोई थी। फसल काटने के दौरान बारिश हो गई। इससे काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें