फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता से झगड़कर बेटे ने फांसी लगा जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
संदलपुर। डेरापुर थाना के अंतापुर गांव में रविवार रात आर्थिक तंगी के कारण एक युवक ने घर के कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वह ट्रैक्टर चलाता था।
विज्ञापन

आलोक कुमार (18) ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार की शाम वह ट्रैक्टर चलाने के बाद घर पहुंचा तो पिता सीताराम ने दो हजार रुपये मांगे। इस बात पर दोनों में विवाद हो गया। पिता को रुपये न दे पाने से क्षुब्ध होकर उसने रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता की सूचना पर यूपी 112 पुलिस पहुंची। हालांकि इस बीच परिजनों ने पुलिस सेे पोस्टमार्टम न कराने का अनुरोध किया। पुलिस के मानने पर वह शव अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले गए। इंस्पेक्टर नीरज यादव ने बताया कि मृतक के पिता ने सूचना दी थी। पंचायतनामा भरा गया है, लेकिन परिजनों व ग्रामीणों के अनुरोध पर शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें