फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोर मचाने पर बक्से के अंदर घुसा चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर के गंगरौली गांव में रविवार रात प्रमोद कुशवाहा के घर में चोर घुस गया। आसपास के लोगों से खुद को घिरा देख चोर कमरे में रखे बक्से के अंदर घुस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को बक्से से निकाला और उसे पकड़कर थाने ले गई।
विज्ञापन

गंगरौली गांव निवासी प्रमोद कुशवाहा और उनके घर के सभी लोग गर्मी की वजह से बाहर बरामदे में सो रहे थे। चोर मुख्य दरवाजे को खोल कर अंदर घुस गया। वह घर की अलमारियों के ताले तोड़कर गहने व नकदी ढूंढ रहा था। इस बीच घर में किसी के होने की आहट से प्रमोद की नींद खुल गई। उसके शोर मचाने पर चोर से वहां से भागने की कोशिश की। आसपास के लोगों के जाग जाने पर चोर घबरा गया। खुद को घिरा देख वह कमरे में रखे एक बड़े बक्से में घुस गया। बक्सा बंद कर लिया। प्रमोद की सूचना पर यूपी 112 पुलिस पहुंची और घर की तलाशी ली, लेकिन चोर नहीं मिला। इस पर पुलिस ने बक्सा को खुलवाया तो चोर उसके अंदर लेटा था। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया युवक मकरंदपुर शिवली का रहने वाला है। गंगरौली गांव में ननिहाल में रहता है। थाना प्रभारी समर बहादुर ने बताया कि गृह स्वामी ने पुलिस को बताया कि दस हजार रुपये व एक जंजीर नहीं मिली है। बाकी सामान घर के अंदर ही मिल गया है। आरोपी को पकड़ कर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें