झींझक रेलवे क्रासिंग पर लगी राहगीरों की भीड़।
- फोटो : AKBARPUR
झींझक। रेलवे क्रासिंग झींझक का फाटक सोमवार की सुबह करीब 9:20 बजे गेटमैन ने बंद किया। इससे फाटक के दोनों तरफ दो और चार पहिया वाहनों पर सवार लोगों की भीड़ लग गई। लोग एक दूसरे से बिना सामाजिक दूरी बनाए ही खड़े हो गए। गेटमैंन मनराज ने मालगाड़ी निकलते ही 9:25 बजे फाटक खोला, तो पहले निकलने की होड़ में जाम लग गया। कुछ देर बाद आवागमन सुचारु हो गया। स्टेशन अधीक्षक वेद प्रकाश ने बताया कि ट्रेनों का आवागमन सीमित है। फाटक जल्दी-जल्दी खोला जा रहा है। वहां पर दो सुरक्षाकर्मी भी लगे है। गेटमैन लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए जागरूक करता है।