फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली तारों पर पेड़ टूटकर गिरने से ढाई गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। रविवार रात आंधी से टूटकर खंभों पर पेड़ गिर गए। इस कारण झींझक के 250 गांवों की बिजली गुल हो गई। आठ घंटे बाद मरम्मत होने पर आपूर्ति बहाल हो सकी। इससे सोमवार सुबह पानी की दिक्कत भी रही।
विज्ञापन

रविवार रात आई तेज आंधी-बारिश में झींझक के पुराने बिजली घर से जुड़े विश्व बैंक द्वितीय फीडर के जसापुर गांव में तीन पोल, रसूलाबाद फीडर के करियाझाला गांव के पास, लगरथा रोड विद्युत उपकेंद्र से जुड़े भोलानगर फीडर के खानपुर रोड व औरंगाबाद फीडर में औरंगाबाद के पास पेड़ टूटकर तारों पर गिर गए थे। इससे बिजली घरों से जुड़े फीडरों के 250 गांवों की बिजली आपूर्ति रविवार रात 11 बजे ठप हो गई। आंधी और बारिश बंद होने के बाद बिजली कर्मियों ने तारों से पेड़ हटवाकर मरम्मत शुरू की। टूटे पोल से आगे की सप्लाई काट कर सोमवार की सुबह सात बजे आपूर्ति दोबारा बहाल की जा सकी। जेई झींझक सचिन यादव ने बताया कि आंधी-बारिश में पेड़ टूटकर तारों पर गिरने के कारण बिजली सप्लाई ठप रही थी। गिरे पेड़ों को हटाकर फाल्ट की मरम्मत कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें