फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरुरतमंदों के घरों में पहुंचाई खाद्य सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक/शिवली/रसूलाबाद। जरूरतमंदों के घरों में खाद्य सामग्री पहुंचाई गई। इस दौरान आपसी दूरी का ध्यान रखा गया।
विज्ञापन

झींझक में व्यापारी नेता श्याम मोहन दुबे ने प्रशासन की अनुमति पर छह बाइकों से 75 जरुरतमंदों के घरों तक आटा, दाल, चावल, आलू, नमक, सरसों तेल व साबुन पहुंचाया। व्यापारी नेता ने बताया कि सिंहपुर बस्ती, शंकरगंज, सुनाथा रोड पर जरूरतमंदों तक खाद्य सामग्री वितरित की गई। राकेश गुप्त, सौरभ गुप्त, किशन गुप्त, अजय नागर, मोहम्मद ताहिर मौजूद रहे। शिवली के भोला निवादा में मानव सेवा समिति की ओर से निवादा देवराय, चंपतपुर और दाईताला में 51 जरुरतमंदों को राशन सामग्री बांटी। आशुतोष त्रिवेदी, औनहां चौकी इंचार्ज देवेश कुमार, राजू यादव, संकल्प अवस्थी, विपिन राजपूत, वीरेंद्र मौजूद रहे। रसूलाबाद में जरूरतमंदों को तहसील व नगर पंचायत प्रशासन ने सात दिनों की खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने रसूलाबाद व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमल दुबे व अन्य व्यापारियों के सहयोग से पांच सौ लंच पैकेट जरूरतमंदों को वितरित किए।
विज्ञापन

रनियां में कोरोना आपदा से लड़ने में मदद के लिए लोग लगातार आगे आ रहे हैं। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष बालजी शुक्ला की अगुवाई में पार्टी के हरिओम सिंह व आलोक त्रिपाठी ने डीएम राकेश कुमार सिंह से सोमवार को मिले। उन्होंने भाजपा के 40वें स्थापना दिवस पर कोरोना से निपटने के लिए डीएम को 51 हजार रुपये की चेक दी। यहां सीडीओ जोगिंदर सिंह, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें