फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवोल्टेज से उपकरण फुंकने पर दो पक्ष भिड़े, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली के बनारअलीपुर में सोमवार को हाई वोल्टेज आने से कई घरों के विद्युत उपकरण फुंक गए। इसको लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बनारअलीपुर में रखा विद्युत ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। एक पक्ष ट्रांसफार्मर को ठीक बताकर बदले जाने का विरोध कर रहा था। वहीं, गांव के जयकरन की शिकायत पर नया ट्रांसफार्मर 25 मार्च को रखा गया था। सोमवार को हाई वोल्टेज से कई घरों के विद्युत उपकरण फुंक गए। इसको लेकर देर शाम विवाद हो गया। मारपीट में जयकरन और उनके पक्ष के सूरज व रघुनाथ के सिर फट गए। दूसरे पक्ष के सरवन, मेवालाल व राजन आदि घायल हुए। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि जयकरन की तहरीर पर सरवन, राहुल, प्रदीप, जीतू, रामप्रकाश, रोहित, मुलायम, नारेंद्र, रज्जन व धर्मवीर पर घर में घुसकर मारपीट करने व हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जबकि सरवन ने रामसिंह, रघुनाथ, रामस्वरूप, शेखर, बादल, लालू, जयकरन, सोनू व मद्दू पर मारपीट, धमकी व एससीएसी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें