जोत गांव में लॉकडाउन के दौरान श्रीमद् भागवत गीता पढ़ते कासिम अली।
- फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। कोरोना वायरस के चलते लोगों में दहशत का माहौल है। हजारों लोग दूसरे प्रांतों से अपने घरों को लौट रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों का लॉकडाउन कर लोगों को अपने घरों मेें ही रहने की अपील की है। ऐसे में रसूलाबाद क्षेत्र के जोत गांव निवासी कासिम अली सड़क किनारे श्रीमद्भागवत गीता के उपदेश सुना निकलने वाले लोगों से बिना डरते हुए घरों में ही रहने की अपील कर रहे हैं। उनके इस कार्य की हर कोई सराहना कर रहा है। मंगलवार को भ्रमण के दौरान निकले थानाध्यक्ष तुलसीराम पांडेय ने कासिम अली को गीता पढ़ते देखा तो रुक गए। उनकी श्रीमद्भागवत गीता के विषय में जानकारी देख थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने माल्यार्पण कर सराहना की।