फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने डिलवलवासियों को दिया सुरक्षा का भरोसा

विज्ञापन
डिलवल गांव में ग्रामीणों को सुरक्षा भरोसा देते राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात/संदलपुर। मंगलपुर के डिलवल में ग्रामीणों से मारपीट, फायरिंग और बम दागने की घटना के तीसरे दिन सोमवार को इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अजीत पाल गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को सुरक्षा का भरोसा दिया। कहा कि उपद्रव करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जा रही है। अब तक 19 लोग गिरफ्तार किये जा चुके हैं।
विज्ञापन

शनिवार को डिलवल गांव में डेरापुर नगर पंचायत के चेयरमैन अंसार अली उर्फ गुड्डू के अलावा 60-70 लोग कई गाड़ियों से पहुंचे थे। हमलावरों ने गांव पहुंचते ही मारपीट शुरू कर दी थी। देशी शराब के ठेके में लूटपाट का विरोध करने पर सेल्समैन गांव के ही अशोक कुमार तिवारी को गोली मार दी थी। इससे वह घायल हो गया था। ग्रामीणों ने विरोध करने का प्रयास किया तो हमलावरों ने बम दागने शुरू कर दिए थे। इससे गांव में दहशत फैल गई थी। विरोध में रविवार को बाजार बंद रहा था। सीओ आरके मिश्रा ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा देकर दुकानें खुलवाई थीं। सोमवार को प्रदेश सरकार के इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अजीत पाल गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बात कर घटना की जानकारी ली। कहा कि दहशत का माहौल पैदा करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। डेरापुर नगर पंचायत के चेयरमैन अंसार अली उर्फ गुड्डू समेत 19 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। इन पर हत्या का प्रयास, डकैती समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द कराई जाएगी। ग्रामीणों को डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने एसओ मंगलपुर शिवकुमार राठौर को निर्देश दिया कि रात में पुलिस लगातार यहां मौजूद रहे।
डिलवल पहुंचे राज्य मंत्री अजीत पाल को गांव के रामाधार, राभरोसे, पंकज चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी जान से मारने की धमकी दे गए थे। हो सकता है दोबारा हमले की कोशिश की जाए। ग्रामीणों ने वादी को सुरक्षा दिए जाने की मांग की। राज्यमंत्री ने कहा कि इस पर उच्चाधिकारियों से वह बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें