फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर। कस्बे के कानपुर रोड पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं, कोतवाली में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला बसंत विहार निवासी दीपू कुमार प्रजापति (32) रविवार की शाम घर से खेतों में छुट्टा मवेशी हांकने गया था। देर रात वहीं से घर लौट रहा था। जैसे ही कानपुर रोड पर स्थित मंडी समिति के सामने पहुंचा तभी, तेज रफ्तार में निकला ट्रक उसको टक्कर मारता चला गया। ट्रक की टक्कर लगने से दीपू प्रजापति उछलकर रोड किनारे एक ओर जा गिरा। वह रातभर वहीं पड़ा रहा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इधर, सोमवार की सुबह कुछ लोगों ने रोड किनारे युवक को पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराई। कस्बा चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें