फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : चार केंद्रों पर 1429 छात्रों की राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को चार केंद्रों पर सुबह आठ से 11 बजे तक होगी। इसके लिए 1429 छात्रों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के कक्षा आठ उत्तीर्ण छात्रों को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति दी जाती है। योजना के तहत जनपद में 160 छात्रों को इसका लाभ दिया जाना है।
अनुसूचित वर्ग के छात्रों का कट ऑफ 32 फीसदी अंक व सामान्य और पिछड़ा वर्ग छात्रों का कट ऑफ 40 फीसदी अंक हैं। उत्तीर्ण छात्रों को लगातार चार वर्षों तक प्रतिमाह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है।
विज्ञापन

अकबरपुर में भुगनियापुर स्थित पं. चंद्रिका प्रसाद इंटर कॉलेज में छह सौ परीक्षार्थियों का केंद्र बनाया गया है। पुखरायां के विवेकानंद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज व मुंगीसापुर के मालवीय इंटर कॉलेज में तीन-तीन सौ परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
रसूलाबाद के आरपीएस इंटर कॉलेज में 229 परीक्षार्थियों का केंद्र बना है। बीईओ मुख्यालय देवेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा नियामक प्रयागराज से छात्रवृत्ति परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा में दिव्यांग छात्रों को एक घंटा अतिरिक्त मिलेगा।
इसमें शैक्षिक अभिरुचि और मानसिक योग्यता के कुल 180 प्रश्न पूछे जाएंगे। बीईओ अकबरपुर राजकुमार विश्वकर्मा को भुगनियापुर, बीईओ सरवनखेड़ा दिनेश कुमार त्रिपाठी को पुखरायां, बीईओ डेरापुर उदयनारायण कटियार को मुंगीसापुर व बीईओ रसूलाबाद अनूप सिंह को रसूलाबाद केंद्र का पर्यवेक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें