फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र के मन में ज्ञान का दीप जलाते हैं शिक्षक: राज्यमंत्री

विज्ञापन
झींझक में सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित करते प्रभारी मंत्री महेश चंद्र गुप्ता। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। शिक्षक समाज का निर्माण करते हैं और वे छात्र के मन में ज्ञान का दीप जलाते हैं। ये बातें रविवार को झींझक कस्बा के रूप रतन वाटिका में हुए शिक्षक सेवा निवृत्त कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यमंत्री महेश गुप्ता ने कही। उन्होंने कहा कि शिक्षक के भाव छात्र में आते हैं। वह समाज में उच्च स्थान पाता है। इस अवसर पर 11 प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के तत्वावधान में आयोजित सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य सम्मान समारोह एवं शैक्षिक गोष्ठी में सेवा निवृत प्रधानाचार्यों को राज्यमंत्री ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अच्छा सोचेंगे तो अच्छा होगा आज नहीं तो कल होगा। सभी को अपने काम पूरी जिम्मेदारी से करने चाहिए। कार्यक्रम में सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार चतुर्वेदी, व्यास मुनिराम, उमेश चंद्र पांडेय, रमाकांत सचान, ओमप्रकाश दुबे, मिथलेश गुप्ता, नरेंद्र सिंह गौर सहित 11 सेवानिवृत शिक्षकों को प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बाद में प्रधानाचार्य परिषद के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन राज्यमंत्री को सौंपा।
वहीं, छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर मंत्री का स्वागत किया। वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता, प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष ब्रजेश कुमार शर्मा, प्रांतीय संरक्षक देवकृष्ण, प्रांतीय महामंत्री रामलखन यादव, जिला संरक्षक रवि शंकर तिवारी, जिला प्रभारी रामशंकर गुप्ता, जिला मंत्री इंद्रभूषण पटेल आदि मौजूद रहे। झींझक के राम पैलेस में आयोजित वैश्य एकता परिषद की बैठक में राज्यमंत्री ने संबोधित किया। इस मौके पर डॉ सुमंत गुप्ता, भाजयुमो जिलाउपाध्यक्ष अनमोल गुप्ता, आयोजक निखिल पोरवाल, हरिओम गुप्ता, राजा गुप्ता, कन्हैया पोरवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें