फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमाफियाओं के कब्जे में सिर्फ आठ हेक्टयर भूमि, प्रमुख सचिव हैरान

विज्ञापन
प्रमुख सचिव को ज्ञापन सौंप अवैध खनन की शिकायत करता बाढ़ापुर गांव का ग्रामींण। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास के प्रमुख सचिव एवं जिले के नोडल अधिकारी आलोक कुमार प्रथम ने समीक्षा बैठक में जिला अस्पताल में जल्द डॉक्टरों की कमी दूर करने का भरोसा दिया। उन्होंने भूमाफिया के कब्जे में सिर्फ आठ हेक्टेयर भूमि होने की बात पर हैरानी जताई। कहा कि इतने बड़े जिले में और भी भूमि पर अवैध कब्जे होंगे। भूमाफिया पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

बैठक में सीएमओ डॉ. हीरा सिंह ने बताया कि स्टाफ की कमी के चलते 30 शैय्या महिला जिला अस्पताल बंद है। प्रमुख सचिव ने शासन को पत्र लिखे जाने की बात कही। एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा को निर्देश दिए कि जिले में भूमाफिया के खिलाफ अभियान चलाया जाए। पीसीएफ व यूपी एग्रो धान केंद्र की ओर से किसानों के भुगतान में की जा रही लापरवाही पर नाराजगी जताई। कहा कि किसानों का भुगतान 72 घंटे के भीतर किया जाए। हैंड़पंपों के रिबोर की सही सूची न देने पर डीपीआरओ को नोडल अधिकारी ने फटकार लगाई। इस मौके पर डीएम राकेश कुमार सिंह, सीडीओ जोगिंदर सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल, डीडीओ डॉ. प्रद्युम्न कुमार यादव, ईओ देवहूति पांडेय, राम अचल कुरील मौजूद रहे।
प्रमुख सचिव ने कृषि उप निदेशक विनोद कुमार यादव को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में किसानों की किस्त समय से दी जाए। मैथा तहसील, बस स्टाफ, फायर बिग्रेड, सीएचसी का कार्य पूर्ण हो गया है। तत्काल हैंडओवर कर सक्रिय किया जाए।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने बैठक के दौरान पीओ डूडा को निर्देशित किया कि नगरीय क्षेत्र में आवास योजना के लाभार्थियों का चयन पारदर्शी तरीके से किया जाए। कहीं पर भी आवास लेनदेन में कर्मियों की संलिप्तता पाई जाती है तो उनके खिलाफ तत्काल रिपोर्ट दर्ज कराएं। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
फास्टैग व्यवस्था दुरुस्त कराने को कहा
कानपुर देहात। जिले के बारा टोल पर फास्टैग लगाया जा रहा है। फास्टैग की अनिवार्यता 15 दिसंबर की है। डीएम और एसपी से बारा टोल पर किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था न बिगड़ने देने के लिए कहा गया है।
अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने डीएम और एसपी अनुराग वत्स को पत्र भेजकर कानून व्यवस्था बरकार रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कानून व्यवस्था को लेकर बैठक करने को कहा है। टोल मैनेजर मनोज शर्मा ने बताया कि 15 दिसंबर के बाद बिना टैग के वाहनों के लिए एक लेन खोली जाएगी। फास्टैग लाइन में जाने पर वाहन स्वामी को दो गुना टोल टैक्स देने होगा। ऐसी स्थिति में टोल पर जाम लगने की संभावना है। कानून व्यवस्था दुरस्त रखने के लिए अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें