फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश व दूसरे प्रांतों से आए 9431 होम क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। लॉकडाउन के बाद जिले में नौ हजार 828 लोग बाहर से आए थे। इसमें सात लोग विदेश से अपने घर पहुंचे थे। बाहर से आने वाले लोगों की जांच की गई। जांच में सामान्य मिलने पर कुछ लोगों को 14 दिनों के लिए क्वारंटीन रहने की हिदायत देकर घर भेज दिया गया। उनके घरों पर क्वारंटीन रहने का नोटिस चस्पा किया गया है।
विज्ञापन

सीडीओ जोगिंदर सिंह ने बताया कि दस ब्लाकों में 9828 लोगों को क्वारंटीन किया गया था। इसमें 397 स्कूल व पंचायत भवन और 9431 लोगों को घरों में क्वारंटीन किया गया है। क्वारंटीन सेंटरों में न रुकने वालों के खिलाफ नोटिस जारी कर उनके घरों में चस्पा कराई जा रही है। 30 लोगों में सामान्य सर्दी, खांसी व जुकाम पाया गया था। शनिवार को 13 लोग बाहर से रनियां पहुंचे। जांच में सभी स्वास्थ्य पाए गए। सभी को रनियां जूनियर स्कूल में क्वारंटीन किया गया है। शनिवार को सीएमओ ऑफिस से डॉ. विजय कुमार के नेतृत्व में पहुंची स्वास्थ्य टीम ने सैंथा में बाहर से आए 22, सेरूवा में 14, जलालपुर नागिन में 110 लोगों का परीक्षण किया।
नायब तहसीलदार हरिशंकर शुक्ल ने बताया कि सभी के हाथ में लाल पट्टी बांधकर क्वारंटीन किया गया है। उधर, झींझक नगर पालिका ने बाहर से आए 26 लोगों को चिह्नित कर जिला प्रशासन को सूची भेजी है। नगर पालिका अधिकारियों का कहना है कि सभी को जूनियर हाईस्कूल स्थित क्वारंटीन सेंटर में जाने की कहा गया था, लेकिन कोई भी वहां जाने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

शुक्रवार को 685 लोग क्वारंटीन सेंटर से घर चले गए। अधिकारियों के प्रयास के बाद उन्हें वापस लाया गया। शनिवार को दोबारा 90 लोग वहां से घर चले गए। संदलपुर में शनिवार को 187 लोगों के घरों में नोटिस चस्पा कर उन्हें 14 दिनों के लिए क्वारंटीन होने की चेतावनी दी है। एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि लोगों को लगातार क्वारंटीन होने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें