फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : पिता-पुत्र पर की जाए भू माफिया की कार्रवाई, शिकायत पर राज्यमंत्री ने डीएम को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ही परिवार के दो लोगों पर भू-माफिया की कार्रवाई के लिए राज्यमंत्री ने डीएम को पत्र लिखा है। आरोपी पिता-पुत्र ने कई लोगों की जमीनों में अवैध कब्जा करके बेच दिया है।
विज्ञापन

कई जमीनों पर अभी भी कब्जा किए हैं। दोनों पर एससीएसटी एक्ट के फर्जी मुकदमे लिखाने का भी आरोप लगाया है। इसकी जांच के लिए भी राज्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं।
प्रदेश सरकार की महिला कल्याण व बाल विकास पुष्टाहार राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने डीएम को पत्र लिखकर तहसील क्षेत्र के दो लोगों पर भू माफिया की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गांव के एक व्यक्ति ने राज्यमंत्री को बताया कि आरोपी उनकी जमीन पर कब्जा किए हैं। साथ ही गांव के अन्य लोगों की जमीनों पर कब्जा करके उन्हें बेच चुके हैं। आरोपी ने अपने नाम के दूसरे व्यक्ति की मौत होने पर उसकी दो बीघे जमीन पर कब्जा कर 20 लाख रुपये में उसका एग्रीमेंट कर दिया है।
इसके बाद गांव के एक व्यक्ति की दो बीघे जमीन में कब्जा कर लिया। विरोध करने पर 19 फरवरी को एससीएसटी एक्ट के तहत फर्जी रिपोर्ट दर्ज करा दी। गांव के एक अन्य शख्स की दो बीघा जमीन व दो लोगों की छह बिस्वा भूमि भी आरोपी बेच चुके हैं। सरकारी जमीनों में भी कब्जा कर उनका व्यवसायिक इस्तेमाल करते हैं। इस पर राज्यमंत्री ने डीएम को पत्र लिखकर ऐसे लोगों के खिलाफ जांच कर सख्त कदम उठाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें