फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: बेटे ने दर्ज कराई किसान की हत्या की रिपोर्ट, 24 जनवरी को शिवली थानाक्षेत्र की माइनर में मिला था शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। धन्नी निवादा गांव से लापता किसान का शव मिलने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बेटे ने गांव निवासी एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

धन्नीनिवादा भीखदेव गांव निवासी राजेंद्र कुमार ने बुधवार को थाने में दी तहरीर में बताया कि पिता उमाकांत (59) गांव के बाहर खेत में झोपड़ी बनाकर भूसे वाले कूप के पास रहते थे। 16 दिसंबर को झोपड़ी में किसी ने आग लगा दी थी।
इसके बाद 16 जनवरी को पिता संदिग्ध हालात में लापता हो गए। 18 जनवरी को थाने में गुमशुदगी दर्ज करायी थी। 25 जनवरी को शिवली के संभर मुरीदपुर माइनर में उनका शव मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट मिली।
विज्ञापन

गांव निवासी राजू दुबे अक्सर पिता को शराब पिला देते थे। इसका वह विरोध करता था। राजू ने ही पिता की हत्या कर शव माइनर में डाल दिया। प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें