फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने रूरा नवीन सीएचसी का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा (कानपुर देहात)। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने मंगलवार को नवीन सीएचसी भवन का निरीक्षण किया। भवन में चल रहे अस्थाई पीएचसी में चिकित्सक और अन्य सुविधाएं एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

कस्बा के नवीन सीएचसी भवन में संचालित अस्थाई पीएचसी में सुविधाओं के अभाव में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही है। सीएमओ ने निरीक्षण के दौरान एक पुरुष चिकित्सक, दो स्टाफ नर्स, एक स्वीपर की नियुक्ति का आश्वासन दिया। पीएचसी में सुरक्षित प्रसव के लिए उपकरण, डिलीवरी टेबल और अन्य वार्डों लिए छह बेड एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराने की बात कही।
ओपीडी में मरीजों के बैठने की सुविधा और इन्वर्टर की सुविधा शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा। इस दौरान पीएचसी प्रभारी डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अनुराधा, मयंक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें