फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने सुनी शिकायत, अमराहट थाने का निरीक्षण

विज्ञापन
अमराहट थाने का निरीक्षण करते एसपी अनुराग वत्स। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
सिकंदरा (कानपुर देहात)। शनिवार को थाना दिवस पर एसपी अनुराग वत्स ने अमराहट थाने में शिकायत सुनी। शिकायत के निस्तारण के आदेश दिए। बाद में एसपी ने थाने का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अमराहट में थाना दिवस पर सीओ राजाराम चौधरी, थानाध्यक्ष मनजीत दयाल फरियादियों की शिकायत सुनने को बैठे थे। तबी एसपी मौके पर पहुंच गए। मौके पर मौजूद तुतुआपुर के अनिल कुमार ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके घर के समीप ही पड़ोसी परनाले का पानी व घूरा डालकर गंदगी फैलाता है। एसपी ने तत्काल जांच करने के साथ ही कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद एसपी ने थाने का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था व अभिलेखों को जांचा।
सिकंदरा थाना प्रभारी रजनेश चौहान ने बताया कि नौ फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराई थी। इनमें से मौके पर छह का निस्तारण कराया गया है। शिवली कोतवाली मे सीओ रसूलाबाद राम शरण सिंह से भउवापुरवा गांव के राकेश, सुखराम, ज्ञान सिंह, अवधेश, चंद्रपाल ने शिकायत की। कहा कि गांव के तीन लोग खड़ंजा खोदकर मकान बना रहे हैं। सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। तहसीलदार रामशंकर अधिशासी अधिकारी एम लाल गौतम मौजूद रहे। डेरापुर में एसडीएम दीपाली भार्गव ने समस्याएं सुनीं। कुल नौ शिकायतें आईं। एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें