डेरापुर थाना के निरीक्षण के दौरान चौकीदारों से जानकारी लेते एसपी अनुराग वत्स।
- फोटो : AKBARPUR
डेरापुर (कानपुर देहात)। गुरुवार को एसपी ने थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो चौकीदार क्षेत्र के संबंध में जानकारी नहीं दे सके। एसपी ने उन्हें हटाने के निर्देश दिए।
एसपी अनुराग वत्स थाने का वार्षिक निरीक्षण करने डेरापुर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले इंसास, स्टेनगन, लाइट गन, रबर बुलेट, पिस्टल का रखरखाव देखा। वाहनों के रखरखाव व सफाई की व्यवस्था देखी। कारतूसों की गिनती कराई। ग्राम सुरक्षा समिति की जानकारी की।
एसपी ने खिरवां, भड़ावल, रतनियापुर व नुनारी के चौकीदारों से क्षेत्र के शस्त्रधारकों के नाम, क्षेत्रीय लेखपाल और क्षेत्र में छह माह के अंदर हुए अपराध के बारे में जानकारी ली। रतनियापुर के चौकीदार राम अवतार और नुनारी गांव के चौकीदार छोटेलाल कोई जानकारी नहीं दे पाए। एसपी ने दोनों चौकीदारों पर काम में लापरवाही बरतने की बात कहते हुए पद से हटाने के निर्देश थाना प्रभारी नीरज यादव को दिए।