फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप प्रधानाचार्य को पीटकर सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। एक इंटर कालेज में दसवीं की छात्रा को उप प्रधानाचार्य ने ने थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज छात्रा के पिता ने स्कूल जाकर उनकी पिटाई कर दी। साथी शिक्षकों ने विरोध किया तो पथराव कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ लिया, लेकिन परिजन गलती मानते हुए उसे छुड़ाकर साथ ले गए।
विज्ञापन

कॉलेज के प्रबंधक के बेटे ने बताया कि कक्षा 10 की छात्रा ने बुधवार को उप प्रधानाचार्य से अवकाश मांगा। उन्होंने विद्यालय की छुट्टी होने पर ही जाने देने की बात कही। इस पर वह अपशब्द कहने लगी। इससे नाराज उप प्रधानाचार्य ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसकी शिकायत छात्रा ने अपने पिता से घर जाकर की। गुरुवार को छात्रा के पिता विद्यालय पहुंचे और उप प्रधानाचार्य से विवाद और मारपीट करने लगे। इससे उप प्रधानाचार्य का सिर फट गया। साथी शिक्षकों ने छात्रा के पिता को पकड़ने का प्रयास किया।
इस पर उसने पथराव कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलसि ने उसे पकड़ लिया। इस बीच उसके परिजन पहुंच गए। वह गलती मानकर उसे छुड़ाकर साथ ले गए। प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय ने कहा कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें