फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : खेत में पानी लगाने गए किसान को कीडे़ ने काटा, मौत

विज्ञापन
किसान अनुज की मौत पर गमगीन बैठे परिजन। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
राजपुर (कानपुर देहात)। सट्टी थाना क्षेत्र के बोहरापुर निवासी अनुज कुमार (45) को रविवार रात खेत पर पानी लगाते समय कीड़े ने काट लिया। कुछ देर बाद मुंह से झाग निकलने लगा।
विज्ञापन

वहीं से गुजर रहे किसानों ने देखा तो सूचना भाई विपिन को दी। परिवार के लोग अनुज को निजी वाहन से अकबरपुर के एक अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
अनुज की पत्नी संध्या देवी व पुत्र अंश (8) का रो-रो कर बुरा हाल है। सट्टी थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर लेखपाल को सूचना दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें