फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रसूलाबाद में पौत्री के लिए दवा लेने मेडिकल स्टोर जा रही महिला सड़क पर गिरी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। पौत्री के लिए दवा लेने मेडिकल स्टोर पर जा रही महिला अचानक तेज धूप में गश खाकर सड़क किनारे गिर गई। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



परिजनों ने हीट स्ट्रोक से महिला की मौत होने की बात कही है। वहीं, डॉक्टर का कहना है कि महिला को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। ऐसे में मौत की वजह बता पाना मुमकिन नहीं है।


कस्बे के तुलसी नगर गिहार बस्ती निवासी हरीलाल फेरी लगाकर मखाना बेचने का काम करते हैं। उनका बेटा सुनील भी परिवार के साथ रहता है। हरीलाल ने बताया कि उनकी छह साल की पौत्री को दस्त आ रहे थे।
विज्ञापन



इस पर पत्नी सेमकली (56) रविवार दोपहर पौत्री के लिए दवा लेने बेला रोड की तरफ एक मेडिकल स्टोर पर जा रही थीं। गुनगुन मोटर्स के पास तेज धूप के कारण अचानक वह गश खाकर गिर पड़ीं। सूचना पर पहुंचे परिजन एंबुलेंस से सीएचसी ले गए।


वहां ईएमओ डॉ. सौरभ शाक्य ने मृत घोषित कर दिया। इस पर पति हरीलाल, बेटे मुकेश, सुनील, भूरा, मुक्कू, बौना व विवाहित बेटियां बिलखने लगीं। पुत्र भूरा ने हीट स्ट्रोक से मां की मौत होने की बात कही है।


परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही अस्पताल से शव लेकर घर चले गए। रसूलाबाद थाना पुलिस ने महिला की मौत होने की जानकारी से इन्कार किया है। थाना प्रभारी का कहना है परिजनों के सूचना या तहरीर देने पर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें