फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अकबरपुर के मटियामऊ गांव में पेड़ पर फंदा लगाकर मजदूर ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर थानाक्षेत्र के मटियामऊ गांव में एक मजदूर ने पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


पंजाब के जिला संगरूर थाना भवानीगढ़ के गांव चिटेरी निवासी सुखी उर्फ गुरमुख सिंह अकबरपुर में रहकर मजदूरी करते थे। रविवार सुबह गुरमुख मटियामऊ गांव निवासी संजय के घर बोरिंग करने गए थे।

दोपहर में काम बंद कर गुरमुख ने पास में लगे बबूल के पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदा लगा लिया। स्थानीय लोगों ने शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और जेब में मिले दस्तावेजों के आधार पर पंजाब में परिजनो से संपर्क किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि आत्महत्या करने की वजह स्पष्ट नहीं है। परिवार के लोगों के आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें