फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : इंदलपुर लालू गांव में युवती ने दुपट्टे से फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। इंदलपुर लालू गांव में एक युवती ने घर में ही पहली मंजिल में बने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा, तो सभी बिलख पड़े। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की है। परिजन युवती के खुदकुशी करने की वजह नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन

इंदरपुर लालू गांव निवासी किसान तेज सिंह कुशवाहा की बेटी मेनका (18) एक वर्ष से मकान की पहली मंजिल में बने कमरे में अकेले ही सोती थी। रविवार रात मेनका ने परिवार के लोगों के साथ खाना खाया। इसके बाद अपने कमरे में सोने चली गई।
मां निशा, भाई आकाश कुमार, विजय कुमार व अन्य परिजन नीचे सो गए। पिता तेज सिंह छुट्टा मवेशियों से फसलों की रखवाली के लिए खेतों पर चले गए। देर रात मेनका ने दुपट्टे के सहारे कमरे की छत पर लगे पंखे के कुंडे से फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह तेज सिंह घर के ऊपरी हिस्से में गया तो कमरे में बेटी को फंदे से लटका देखकर गश खाकर गिर पड़ा। आहट पाकर घरवाले भी ऊपर की तरफ दौड़े और बेटी को फंदे पर लटका देख बिलख पड़े।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मेनका की मौत पर परिजन बिलखते रहे। थाना प्रभारी अंजनी कुमार मिश्र ने बताया मेनका के खुदकुशी करने की वजह परिजन नहीं बता सके है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें