फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : बनारअलीपुर स्थित 50 बेड के आयुष अस्पताल में शुरू हुई हिजामा थैरेपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। बनारअलीपुर स्थित 50 बेड के आयुष अस्पताल मेें यूनानी पद्धति से होने वाली हिजामा थैरेपी शुरू कर दी गई है। इस थैरेपी से शरीर में रुके हुए खराब खून को बाहर निकाल दिया जाता है। इससे शरीर में कोई भी बीमारी पैदा नहीं हो पाती है।
विज्ञापन

आयुष अस्पताल में धीरे-धीरे सुविधाएं बढ़ती जा रही हैं। अस्पताल में अब हिजामा थेरेपी (कपिंग) शुरू कर दी गई है। इसके लिए अस्पताल में दो यूनानी डॉक्टरों की तैनाती भी की गई है। डॉ. मोहम्मद जकारिया फारुखी ने बताया कि इस पद्धति से शरीर से खराब खून निकालकर बीमारी दूर की जाती है।
हर प्रकार के दर्द, सियाटिक, स्लिप डिस्क, सिरदर्द, चर्मरोग, किडनी, हृदय रोग, लकवा, मिर्गी, महावारी की समस्या, गर्भाशय व हार्मोनल विकार, अस्थमा, थायरॉइड, पेट, चेहरे पर दाने व दाग धब्बे और गंजेपन के उपचार में यह थैरेपी कारगर है।
विज्ञापन

अस्पताल की पैथालॉजी में शुरू हुई जांच
आयुष अस्पताल में बनी पैथालॉजी में रखी मशीनें बिजली संकट की वजह से स्थापित नहीं हो पा रही थीं। बिजली व्यवस्था ठीक होने पर लैब में मशीनों को स्थापित करने का काम पूरा हुआ। इससे यहां जांच भी शुरू हो गई है।
अस्पताल में हिजामा थैरेपी के साथ ही पैथालॉजी में जांच चालू हो गई है। इससे मरीजों को अब भटकना नहीं पड़ेगा और अस्पताल में बेहतर उपचार मिलेगा। - डॉ. बृजेश आर्या, सीएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें