फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड की चपेट में आकर तीन वर्षीय बच्चे की मौत

विज्ञापन
मासूम अर्जित का फाइल फोटो। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। ठंड ने अब जान लेना शुरू कर दिया है। ठंड की चपेट में आने से सुभाष नगर के एक व्यापारी के तीन वर्षीय बेटे अर्जित कुमार की मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से व्यापारी के घर में कोहराम मच गया। लोगों ने दुखी परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराया।
विज्ञापन

सुभाष नगर निवासी किराना व्यापारी राजन अवस्थी ने बताया कि बेटे अर्जित को गुरुवार की दोपहर ठंड लग गई। उसे पेट में दर्द के साथ ही उल्टियां होने लगी। परिजन उसे इलाज के लिए एक प्राइवेट डाक्टर के यहां ले गए।
सुधार न होने पर सीएचसी में भर्ती कराया। डा. अजीत वर्मा ने प्राथमिक उपचार कर उसे हैलट कानपुर ले जाने की सलाह दी। इसके बाद वह कानपुर के निजी अस्पताल में बेटे को लेकर पहुंचे। वहां डाक्टर ने अर्जित को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पर मां शिप्रा व परिवार के अन्य लोगों का रो-रो कर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

व्यापारी राजन अवस्थी ने बताया कि उनके इकलौते बेटे अर्जित को नौ दिसंबर को जन्मदिन था। उसका जन्मदिन धूमधाम से मनाने की घर में तैयारियां चल रही थी। अचानक बेटे की ठंड ने जान ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें