फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: बरात में डांस कर रहे दूल्हे के छोटे भाई को अचानक पड़ा हार्ट अटैक, मौत से मातम में बदली खुशियां

Thu, 23 Feb 2023 02:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

यूपी के कानपुर देहात में बरात में डांस करने के दौरान हार्ट अटैक पड़ने से दूल्हे के छोटे भाई की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
राहुल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के बिरहुन में द्वारचार के दौरान डांस कर रहे दूल्हे की छोटे भाई की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन वधू पक्ष के लोगों ने रस्मे निभाकर दुल्हन को विदा कर दिया। बिरहुन गांव निवासी अवध किशोर तिवारी की बेटी प्रियांशी का विवाह शिवली थाना क्षेत्र के नुनारी बहादुरपुर गांव निवासी विनोद कुमार उर्फ गुड्डू अवस्थी के बेटे प्रभात उर्फ रामजी के साथ 22 फरवरी को होना निश्चित हुआ था।  
विज्ञापन


बुधवार रात बरात बिरहुन गांव पहुंची। जनवासे में नाश्ता करने के बाद बराती डीजे बैंड की धुनों पर थिरकने लगे। इसी दौरान द्वारचार रस्म के समय दूल्हे का सबसे छोटा भाई राहुल उर्फ शीबू को डांस करते समय सीने में तेज दर्द हुआ इसके बाद वह बेसुध होकर गिर पड़ा  राहुल को बेसुध पड़ा देख परिजन आनन-फानन सीएचसी ले गए।

वहां ईएमओ डॉ. बृजेश कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन विश्वास न होने के कारण हृदय रोग संस्थान कानपुर ले गए लेकिन वहां भी डाक्टरों ने मृत बताया। इधर शादी समारोह में दूल्हे की भाई की मौत की खबर पाकर कोहराम मच गया। मंगल गीत गा रही महिलाएं बिलखने लगीं। मृतक के भाई आशीष ने बताया कि राहुल स्नेहलता डिग्री कॉलेज रसूलाबाद में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन

दुल्हन के पिता अवध किशोर ने आनन फानन रस्म अदायगी कर गुरुवार सुबह 4:00 बजे बेटी प्रियांशी को विदा कर दिया। अनहोनी घटना से दूल्हा रामजी व पिता विनोद अवस्थी, मां मीना देवी, बहन अलका, भाई आशीष आदि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच के लिए बिरहुन चौकी इंचार्ज राम सिंह को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें