फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : गैंगस्टर विकास दुबे की बहन का घर कुर्क, तहसील प्रशासन ने मकान किया सीज

विज्ञापन
विकास दुबे की बहन का घर कुर्क करती तहसीलदार। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
शिवली। बिकरू कांड के बाद पुलिस मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे की बहन चंद्रकांती का कस्बा स्थित घर गुरुवार को तहसील प्रशासन ने कुर्क कर सीज कर दिया। यहां विकास की बहन पति दिनेश तिवारी के साथ रहती थीं।
विज्ञापन

कस्बे के राजस्व गांव ढाकन शिवली में विकास दुबे की बहन चंद्रकांती रहती थीं। दोपहर में मैथा तहसील की नायब तहसीलदार डॉ. अर्चना शर्मा, राजस्व निरीक्षक सुरेश कुमार, लेखपाल अटल त्रिपाठी, कोतवाली प्रभारी विनोद मिश्रा, दरोगा यतेंद्र यादव, मोहम्मद हासिक दलबल के साथ चंद्रकांती के घर पहुंचे।
नायब तहसील ने चंद्रकांती का घर कुर्क कर उसे सीज कर दिया। बिकरू कांड में चंद्रकांती का बेटा व विकास दुबे का भांजा शिव तिवारी भी आरोपी है। इस समय वह जेल में बंद है। नायब तहसीलदार ने बताया कि चंद्रकांती के घर को कुर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें