फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती वैन में लगी आग, मचा हड़कंप

विज्ञापन
kanpur dehat fire - फोटो : PUKHRANYA
विज्ञापन
पुखरायां (कानपुर देहात)। भोगनीपुर क्षेत्र के सिखमापुर मोड़ पर रविवार को एक मारुति वैन में अचानक आग लग गई। इससे राहगीरों में हड़कंप मच गया। उसमें सवार लोग जान बचाकर भाग गए। दमकलकर्मियों ने आग बुझाई। हालांकि मारुति वैन के संबंध में पुलिस कोई जानकारी नहीं जुटा पाई है।
विज्ञापन

रविवार को झांसी-कानपुर हाइवे पर भोगनीपुर से कानपुर की ओर जा रही मारुति वैन जब सिखमापुर मोड़ के पास पहुंची तो उसमें अचानक धुआं उठने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसमें सवार तीन लोग जान बचाकर कूद गए। ग्रामीणों ने मारुति वैन में आग की सूचना पुलिस को दी। जब तक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे वैन में सवार लोग भाग गए।
अग्नि शमन केंद्र भोगनीपुर से पहुंचे दमकर्मियों ने धू-धूकर जल रही वैन की आग को बुझाया। हादसे की डर से पुलिस ने झांसी-कानपुर मार्ग पर आवागमन रोक दिया। इस कारण करीब 20 मिनट रोड जाम रहा। आग बुझने के बाद आवागमन बहाल किया गया। कोतवाली प्रभारी चंद्र शेखर दुबे ने बताया कि बगैर अनुमति एलपीजी से वैन को चलाया जा रहा था। सर्किट शार्ट होने के चलते वैन में आग लगी थी। बुरी तरह जली वैन में चलाने वालों का कोई सबूत नहीं मिला। पुलिस पता कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें