फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
kanpur dehat accident - फोटो : PUKHRANYA
विज्ञापन
पुखरायां (कानपुर देहात)। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के नथुवांपुर गांव के पास रविवार को मुगल रोड पर मैजिक वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने मुगलरोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान आधा घंटे तक मुगल रोड जाम रहा। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

देवराहट थाना क्षेत्र के गौरी-सुल्तनापुर गांव निवासी सत्यवेंद्र उर्फ सोनू यादव (25) ट्रांसपोर्टर है। वह अपने ट्रकों की देखरेख करता है। रविवार को वह बाइक से भोगनीपुर आया था।
वापस लौटते समय नथुवांपुर गांव के पास मुगल रोड पर सामने से आ रहा तेज रफ्तार मैजिक वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। पुलिस घायल को सीएचसी पुखरायां लेकर आई। जहां पर डॉक्टर मनोज ने मृत घोषित कर दिया। जिससे सोनू की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने मुगलरोड जाम कर दिया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। भोगनीपुर कस्बे के एसएसआई दिनेश कुमार सिंह यादव ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें