फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लीकेेज रसोई गैस सिलिंडर से लगी आग, महिला समेत छह झुलसे, गृहस्थी जली

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। मदियापुर गांव में शुक्रवार को खाना बनाने के दौरान लीकेज घरेलू रसोई गैस सिलिंडर से एक किसान के घर में आग लग गई। इससे महिला समेत छह लोग झुलस गए। आसपास के लोगों ने आग बुझाकर सभी को अस्पताल पहुंचाया। आग से गृहस्थी का सामान भी जल गया।
विज्ञापन



राजपुर क्षेत्र के मदियापुर गांव निवासी किसान मनीष की पत्नी अनुराधा देवी (30) ने सुबह खाना बनाने के कमरे में रखे गैस चूल्हे को जलाने के लिए जैसे ही माचिस जलाई, वैसे ही लीकेज सिलिंडर में आग लग गई। पल भर में लपटों ने पूरे घर को चपेट में ले लिया।

इससे कमरे में मौजूद अनुराधा, उनका बेटा कपिल (8), मनु (5), बेटी गौरी (11) व ससुर राजेंद्र प्रसाद (73) गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें बचाने में मनीष भी झुलस गया। जानकारी पर आसपास के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन


आग से कमरे में रखा तख्त व गृहस्थी का सामान जल गया। ग्रामीणों ने पड़ोसी के घर में लगे सबमर्सिबल पंप को चलाकर आग बुझाई। हादसे की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से झुलसे लोगों को राजपुर पीएचसी ले जाया गया।

वहां से डॉ. शिवकुमार ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मनीष ने बताया कि आवास योजना के तहत पहली किस्त मिली है। कच्चा मकान तोड़कर निर्माण करा रहे हैं। इससे सभी परिजन एक ही कमरे में थे, उसी में सारा सामान भी रखा था।

गैस सिलिंडर में आग लगने से पिता, पत्नी व तीन बच्चे झुलस गए। बचाने के दौरान उसके भी दोनों हाथ झुलस गए। एसडीएम सिकंदरा सुरभि शर्मा ने बताया कि आग से जले परिवार की आर्थिक स्थिति की जांच के लिए लेखपाल को मौके पर भेजा गया है।






रेफर मरीजों को डेढ़ घंटे बाद लेने पहुंची एंबुलेंस

सुबह 6:42 बजे 108 एंबुलेंस से झुलसे लोग पीएचसी पहुंचे। उसके बाद मरीजों को अस्पताल में छोड़कर एंबुलेंस चली गई। करीब 15 मिनट बाद डॉक्टरों ने 6:57 बजे झुलसे सभी लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसके बाद जिला अस्पताल ले जाने के लिए मरीजों के परिजन लगातार 108 नंबर पर संपर्क करते रहे, हालांकि फोन नहीं मिला। डॉक्टरों ने सीयूजी नंबर से संपर्क किया। उसके डेढ़ घंटे बाद संदलपुर व सिकंदरा से दो एंबुलेंस पहुंचीं। तब झुलसे लोग जिला अस्पताल भेजे गए। पीएचसी के डॉ. शिवकुमार ने बताया कि 108 एंबुलेंस से लगातार संपर्क करने के बाद डेढ़ घंटे बाद एंबुलेंस अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें