रनियां के गोधनपुर गांव में आग से जली झोपड़ी।
- फोटो : AKBARPUR
रनियां (कानपुर देहात)। गोधनपुरवा गांव में मंगलवार दोपहर एक कच्चे मकान में संदिग्ध हालात में आग लग गई। इससे गृहस्थी और नकदी जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आकर ढाई वर्ष की एक बच्ची भी झुलस गई। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया।
गांव निवासी शिव बहादुर वाहन चालक है। मंगलवार को उसकी पत्नी सुदामा घर के पास के नल पर कपड़े धो रही थी। बच्चे दीपिका, जूली व पारस घर के बाहर खेल रहे थे।
शाम को संदिग्ध हालात में घर पर रखे छप्पर में आग लग गई। आसपास के लोगों ने सबमर्सिबल चलाकर जलते छप्पर में पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से ढाई साल की जूली झुलस गई। सुदामा ने बताया कि आग लगने से घर में रखा अनाज, रजाई, गद्दा, बच्चों के कपड़े व दो हजार रुपये जल गए हैं। रनियां चौकी इंचार्ज अमर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है।