फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में सर्वर न आने से भटकते रहे उपभोक्ता

विज्ञापन
रसूलाबाद की बैंक में समस्या बताते ग्राहक। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
सूलाबाद/ सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। भारतीय स्टेट बैंक की रसूलाबाद शाखा में पिछले एक सप्ताह से सर्वर न आने से उपभोक्ता परेशान हैं। मंगलवार को सर्वर न आने से लोगों को दिक्कत हुई। गजनेर में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में पांच दिन से सर्वर न चलने से उपभोक्ताओं को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

एसबीआई की स्थानीय शाखा से हजारों ग्राहक जुड़े हैं। सात दिन से एसबीआई में सर्वर नहीं आने से कामकाज प्रभावित चल रहा हैं। ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बैंक पहुंचे अंकित ने बताया कि उसकी शादी पांच दिसंबर को है। रुपये निकालने गया था। सर्वर न आने से वापस आना पड़ा। निभू के गुलाब सिंह ने बताया कि वह पांच दिनों से धन निकासी के लिए बैंक जा रहा है। सर्वर न आने से लौटना पड़ा। चित्ता निवादा के संजय कुमार ने बताया की गेहूं की बुआई के लिए रुपये की जरूरत है। बैंक के चक्कर काट रहा हैं, लेकिन रुपये नहीं निकल पा रहे हैं। शैलेंद्र ने बताया कि धान बिक्री के रुपये नहीं निकाल सके। इससे वह गेहूं की बुआई नहीं कर पा रहे हैं। रसूलाबाद के ललित कुमार ने कहा कि जमीन खरीदने के लिए रुपये की जरूरत है। बैंक के लगातार चक्कर लगा रहे है।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि छह दिनों से बैंक में सर्वर न आने से दिक्कत है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा। बैंक ऑफ बड़ौदा की गजनेर शाखा में पांच दिनों से सर्वर नहीं आ रहा है। आदर्श पांडेय ने बताया कि तीन दिनों से वह डीडी (डिमांड ड्राफ्ट) बनवाने के लिए बैंक के चक्कर काट रहे हैं। इसके बाद भी काम नहीं हो पा रहा है। व्यवसायी सोमेंद्र शेखर वाजपेयी ने बताया कि सर्वर न आने से रुपये ट्रांसफर नहीं हो पा रहे हैं। इससे व्यापार में दिक्कत हो रही है। पैट्रोल पंप संचालक अनिल दुबे ने बताया कि आरटीजीएस न हो पाने से परेशानी हो रही है। शाखा प्रबंधक अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि सर्वर में दिक्कत की जानकारी अधिकारियों को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें