फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों से विवाद के बाद फांसी पर झूली महिला स्वास्थ्य कर्मी, पेड़ से फांसी लगाकर किसान ने दी जान

Fri, 22 May 2020 11:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
फांसी पर झूली युवती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर देहात के माती सीएमओ कार्यालय में कार्यदायी संस्था के अधीन तैनात स्वास्थ्य कर्मी इरफात बी (25) ने शुक्रवार शाम को अकबरपुर में किराए के कमरे में फांसी लगा जान दे दी। पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। मृतका शाहजहांपुर जिले के कांठ थाने के रावतपुर गांव की रहने वाली थी।
विज्ञापन


अकबरपुर के कालीगंज में सानू राइन के मकान में इरफात बी किराए पर रहती थी। शुक्रवार को वह आफिस नहीं गई। पूरे दिन घर से बाहर नहीं निकलने पर मोहल्ले के लोगों ने मकान मालिक को बताया। यहां पहुंचे सानू राइन ने कमरे की खिडक़ी से फंदे पर शव लटका देखा।

सूचना पर कोतवाल आमोद कुमार व चौकी इंचार्ज अनुराग पांडेय पहुंचे और शव को फंदे से उतारा। चौकी इंचार्ज ने बताया कि कांठ थाना पुलिस के जरिए मृतका के पिता अखलाक को सूचना दी गई है। कमरे से मिले सुसाइड नोट में परिजनों से विवाद को लेकर जान देने का जिक्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में किसान ने फांसी लगाकर दी जान गजनेर थाना क्षेत्र के गंगरौली में शुक्रवार को गांव के बाहर के पेड़ में एक किसान ने संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर जान दे दी। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गंगरौली निवासी कल्लू यादव (35) ने गांव के बाहर आम के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। खेतों में मवेशी चराने गए चरवाहों ने शव लटका देखा तो गांव में सूचना दी। इसकी जानकारी पर मृतक का पिता बलवान पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची मृतक की पत्नी किरन देवी व भाई जंटर बिलखता रहा। मृतक के 2 साल का एक बेटा है। पामा चौकी इंचार्ज विमल कुमार ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया
है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें