फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : आंगन में जाल से लटका मिला किसान का शव, पत्नी व प्रेमी पर हत्या का आरोप लगा परिजनों का हंगाम

विज्ञापन
किसान की मौत के बाद मौके पर मौजूद महिलाएं। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
संदलपुर (कानपुर देहात)। जसापुर गांव में मंगलवार की सुबह एक किसान का शव घर के आंगन में लगे लोहे के जाल में फंदे से लटका मिला। परिजनों व ग्रामीणों ने किसान की पत्नी व उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस को आगे की कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर मिलने का इंतजार है।
मंगलपुर के जसापुर गांव निवासी सुरेश सविता (50) खेती करता था। उसकी पत्नी संध्या एक महीने पहले गांव के एक युवक के साथ चली गई थी। शनिवार को संध्या घर लौटी, तो सुरेश ने उसे घर में रखने से मना कर दिया। इस पर युवक ने जबरदस्ती संध्या को सुरेश के घर में रख दिया।
विज्ञापन

युवक के जाने के बाद सुरेश व सविता में मारपीट भी हुई। इस दौरान संध्या का सिर फट गया था। संध्या ने पति पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मंगलपुर थाने में तहरीर दी थी। इसके बाद से सुरेश पुलिस के डर से छिप कर इधर-उधर रह रहा था।
सोमवार की रात सुरेश घर पहुंचा था। मंगलवार की सुबह उसका शव घर के आंगन में लगे लोहे के जाल में रस्सी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही सुरेश के परिजन व आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने संध्या व उसके प्रेमी पर सुरेश की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को जांच कर मामले में कार्रवाई किए जाने का भरोसा देकर शांत कराया। इसके बाद आंगन का दरवाजा भीतर से बंद होने पर पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से दीवार तोड़ी और शव को फंदे से उतारा।
थानाध्यक्ष एके मिश्र ने बताया कि सुरेश के बड़े भाई अमृत लाल की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट व सुरेश के परिजनों की तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें