फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मवई मुक्ता गांव में बिजली गिरने से किसान की मौत, खेत में पड़ा मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगीसापुर। डेरापुर के मवई मुक्ता गांव में गुरुवार देर शाम बारिश के दौरान गिरी बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह उसका शव खेत में पानी में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन


मवई मुक्ता गांव निवासी चंद्रपाल (40) खेतीबाड़ी करते थे। वह बहन श्रीदेवी के साथ रहते थे। श्रीदेवी ने बताया कि भाई चंद्रपाल गुरुवार देर शाम खाना खाने के बाद फसल की रखवाली करने की बात कहकर घर से खेत चले गए थे।

सुबह गांव की कुछ महिलाओं ने गांव के विजय नारायण के खेत में भरे पानी में चंद्रपाल का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना श्रीदेवी व गांव के लोगों को दी। किसान की मौत की खबर पाकर पहुंचे थाना प्रभारी विजय सिंह जांच की।
विज्ञापन


लेखपाल संध्या पाल व राजस्व निरीक्षक हरिशंकर शुक्ला ने रिपोर्ट तैयार की। ग्रामीणों का कहना है कि गुरुवार देर शाम गिरी बिजली की चपेट में आने से चंद्रपाल की जान गई है। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी बिजली गिरने से चंद्रपाल की मौत की बात सामने आई है। थाना प्रभारी के मुताबिक रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें