कानपुर देहात के राजपुर कस्बे में शराब के नशे में युवक ने यूपी 112 पर राजपुर में बम रखे होने की फर्जी सूचना देकर सनसनी फैला दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। राजपुर थानाध्यक्ष देव नरायन द्विवेदी ने बताया कि यूपी 112 पर फोन करने वाले युवक के बताए स्थान पर छानबीन की पर वहां कोई बम नहीं मिला। इसके बाद युवक को दबोच लिया।
विज्ञापन
वह नशे में धुत मिला। उसकी पहचान राजपुर निवासी बृजेश के रूप में हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल परीक्षण कराया गया। बृजेश राजपुर पीएचसी में जांच के दौरान भी गाली गलौज करता रहा और सिपाही प्रदीप कुमार के हाथ में काट लिया। उसका शांति भंग में चालान किया गया है। कोर्ट में पेश करने पर एसडीएम डॉ. पूनम गौतम ने आरोपी को 14 दिन के लिए जेल भेजा है।