फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : झींझक में बारिश के दौरान हाईटेंशन लाइन से पेड़ में उतरा करंट, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। मंगलपुर थाने के गढ़िया घासीराम गांव में बारिश के दौरान हाईटेंशन लाइन से सटे पेड़ में करंट उतर आया। इस दौरान पेड़ में मवेशी बांधने गई महिला करंट की चपेट में आ गई। जानकारी पर परिवार के लोगों ने उसे किसी तरह पेड़ से दूर कर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन बिलख पड़े।
विज्ञापन

गढ़िया घासीराम गांव निवासी आनंद के घर से बाहर लगे बबूल के पेड़ के पास से हाईटेंशन विद्युत लाइन निकली है। पेड़ की शाखाएं विद्युत तारों को छू रही हैं। बुधवार को बारिश के दौरान पेड़ में करंट उतर आया। इसी बीच आनंद की पत्नी क्षमा पेड़ में मवेशी बांधने पहुंची तो वह करंट की चपेट में आग गई।
जानकारी पर परिजनों ने उसे डंडे की सहायता से पेड़ से दूर किया और उपचार के लिए झींझक सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉ. राजीव कुमार ने क्षमा को मृत घोषित कर दिया। इस पर परिवारीजन बिलखते रहे। निरीक्षक मंगलपुर थाना अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें