जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा मूसानगर
इसे देख लोग भाव विभोर होकर जय श्री राम का उदघोष करते रहे। दीपदान के बाद महाआरती की गई। पंडित सुमित शास्त्री ने पूजन कराया। इसके बाद सरोवर की परिक्रमा की गई। सरोवर के चारों तरफ लगीं दुकानों से महिलाएं जरूरत का सामान खरीदतीं रहीं। बच्चे झूले का आनंद लेते रहे। आयोजन समिति के सभी सदस्य और लोग मौजूद रहे।