भाउपुर के शराब ठेके के बाहर प्रदर्शन कर रही महिलाओं को समझाते दरोगा। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
शिवली। शराब ठेका हटवाने की मांग को लेकर शनिवार को भाऊपुर कस्बे में महिलाएं सड़क पर उतर आई। एक घंटे हंगामा करने के बाद धरने पर बैठ गईं। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को समझाकर शांत कराया।
भाऊपुर कस्बे में शनिवार को अंग्रेजी व देशी शराब ठेका को सड़क किनारे से हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया। सूचना पर सचेंडी थाने से एसआई दिलीप कुमार, भाऊपुर चौकी प्रभारी भागमल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
इस दौरान आबकारी निरीक्षक सूर्यकांत ने महिलाओं को शांत कराने की कोशिश। इस पर महिलाओं ने कहा कि ठेके पर बैठने वाले लोग अभद्र टिप्पणी करते हैं। इस पर पुलिस अधिकारियों न महिलाओं को समझाकर शांत कराया गया। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि महिलाओं की समस्या के बाबत उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। जल्द ठेके स्थानांतरित कर दिए जाएंगे।